सर्दी में आंवला खाने के हैं इतने जबरदस्त फायदे, जानें आयुर्वेद के अनुसार कैसे करें सेवन

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। स्वस्थ रहने के लिए हमारा खानपान अच्छा होना चाहिए। हम जो भी खाते हैं उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ चीज़ों को भिगोकर सुबह खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। इसके लिए बस इन चीज़ों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका सेवन कर लें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुबह कौन सी चीज़ें भिगोकर खानी चाहिए-

मेथी दाना
मेथी दाने का इस्तेमाल खाने में तड़के के लिए होता है। लेकिन अगर इसे भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और फॉस्फोरस होता है जो हमारे पाचनतंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट भीगे हुए मेथी दाने का सेवन करने से डायबिटीज और अनियमित पीरियड्स की समस्या में फायदा होता है। इसके अलावा इससे दाँत और हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।

बादाम
भीगे हुए बादाम खाने से याद्दाश्त तेज होती है यह तो आपने सुना होगा। लेकिन भीगे हुए बादाम खाने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। बादाम प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है और रोजाना इसके सेवन से मांसपेशियों मजबूत बनती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करने से पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।

यह भी पढ़ें -   देवभूमि में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टेका माथा! मां अष्टभुजा के दरबार में देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

अलसी के बीज
सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। अलसी के बीजों को भिगोकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ्य रहता है। इसके अलावा यह शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। भीगे हुए अलसी के बीज खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है।

मुनक्का
मुनक्का का इस्तेमाल का आमतौर पर दलिया, खीर या अन्य चीज़ों में होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। मुनक्का में मौजूद पोटैशियम से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने में भी मदद मिलती है। वहीं इसमें नेचुरल शुगर होती है जो स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुँचाती है इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए मुनक्के खाने से एनीमिया, किडनी स्टोन, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट की दिक्कतों से भी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार | कुशग्रहणी अमावस्या पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

अंकुरित मूंग दाल
अंकुरित मूंग दाल का सेवन आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते में करते हैं। यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। रोजाना सुबह भीगी हुई मूंग दाल का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी मौजूद होता है। इसे खाने से पाचन सही होता है और कब्ज व गैस की समस्या से भी राहत मिलती है। (साभार – प्रिया मिश्रा)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440