इन दो दिनों में उत्तराखण्ड के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका, रेड अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में आगामी दिनों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिये फिर भारी से भारी बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 24 तक फिर से बारिश बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड के कई हिस्सों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लिहाजा भारी बारिश को देखते हुए तमाम जिले के जिलाधिकारी और रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपील की है कि वह तेज बारिश में सफर ना करें.उत्तराखंड में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मार्ग जगह-जगह लगातार बाधित हो रहे हैं। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। इतना ही नहीं नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। ऐसे में दो दिन और बारिश लोगों को परेशानियों को बढ़ा सकती है।

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली और ओणी के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, लेकिन हाईवे खुलने में समय लग सकता है। ऋषिकेश के ढालवाला में देर रात भारी बारिश के चलते एसबीआई के पास वाहन फंस गए थे। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से निकाला। सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई। प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440