खरमास के दौरान इन उपायों को करने से कभी नहीं होती पैसों की किल्लत

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। खरमास का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य हर माह अपना राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने को खरमास कहते हैं। 15 दिसंबर से खरमास लग चुके हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्य पर रोक लग गई है। खरमास में किसी भी तरह के कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ विशेष उपायों को करके खरमास का महा लाभ उठाया जा सकता है। जानिए खरमास में किए जाने वाले कुछ खास उपाय-

  1. कहते हैं कि खरमास में सूर्य देव की पूजा और अर्घ्य देने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  2. हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। खरमास के महीने में तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से मान्यता है कि जीवन की समस्याएं कम होने लगती हैं।
  3. खरमास के महीने को दान और पुण्य का महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में दान का कई गुना फल मिलता है। इस वजह से जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए।
  4. खरमास के महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ होता है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खरमास के दौरान पड़ने वाली एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  5. खरमास के महीने में पीपल की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है। ऐसे में हर दिन स्नान आदि करके पीपल के पेड़ की पूजा और दीपक जलाना चाहिए।
  6. यूं तो हर शुक्रवार को लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। खरमास के महीने में ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  7. खरमास के महीने में तीर्थयात्रा करना बेहत उत्तम होता है। इसके अलावा भगवत गीता, विष्णु और शिव पूजन करना भी शुभ होता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440