एक जून से हो सकते हैं इन चीजों की कीमतों में बदलाव, आम आदमी की जेब में डालेंगे सीधा असर, देखें पूरी डिटेल…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। हर महीने की पहली तारीख को कुछ जरूरी चीजों के दामों में बदलाव होता है, जो आपकी जेब पर सीधा कर डालते हैं।
मई का महीना खत्म होने वाला है और 3 दिन बाद जून महीने की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की पहली तारीख को कुछ जरूरी चीजों के दामों में बदलाव होता है, जो आपकी जेब पर सीधा कर डालते हैं। जून महीने में भी ऐसा ही होने वाला है। कई जरूरी चीजों के दाम में वृद्धि हो सकती है जो आपकी पर सीधा असर डालते हैं।

रसोई गैस के दामों में हो सकता बदलाव
1 जून से रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। दरअसल हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव होता है। मई महीने की 1 तारीख को भी इस पर चर्चा हुई थी और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके पहले मार्च महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की कटौती की गई थी।

यह भी पढ़ें -   भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि- महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में हल्द्वानी में सदस्यता ग्रहण

CNG-PNG की कीमतों में हो सकता बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी तय होती हैं। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियां सीएनजी और पीएनजी की कीमतों को तय करती हैं। मई की पहली तारीख को भी बैठक हुई थी लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन इस बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियां होंगी महंगी
1 जून से अब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियां खरीदना महंगा हो जाएगा। अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटी खरीदना चाहते हैं तो 1 जून से आपको अधिक कीमत चुकानी होगी। 21 मई को भारी उद्योग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें FAME II सब्सिडी राशि में बदलाव किया गया और इसे 15000 रुपए KwH से कम कर के 10000 रुपए KwH कर दिया गया। इस वजह से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की कीमतों में 25000 से 35000 हजार तक वृद्धि हो सकती है।
100 दिन – 100 भुगतान: आरबीआई

यह भी पढ़ें -   बागेश्वर में हेल्थ प्रोजेक्ट पर सख्ती: कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर ₹20 हजार जुर्माना

1 जून से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नया अभियान शुरू किया है। दरअसल बैंक Unclaim Ammount को सेटल करने के लिए एक अभियान शुरू करने जा रहा है और इसे ‘100 दिन 100 भुगतान’ नाम दिया गया है। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में सभी बैंकों को गाइडलाइन दे दिया है। इस अभियान के तहत 100 दिन में 100 Unclaimed Ammount सेटल किए जाएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440