समाचार सच, हल्द्वानी। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर 3 जनवरी, बुधवार को शहर में प्रातः 9 बजे से लेकर नगर कीर्तन की समाप्ति तक ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। नगर कीर्तन रामलीला मैदान से निकलने के बाद ओके होटल, रोडवेज, तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, केमू स्टेशन तिराहा, ताज चौराहा, मीरा मार्ग, सिंधी चौक, कालाढूंगी रोड होते, ओके होटल से मार्ग से दोबारा रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हो जाएगा। नगर कीर्तन का मार्ग ओ०के० होटल चौराहा से तिकोनिया तक मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर रहेगा। नगर कीर्तन ओ०के० होटल चौराहा से तिकोनिया चौराहा मध्य होने पर समस्त वाहनों को तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए प्रेम टाकिज की ओर भेजा जायेगा। वर्कशॉप लाईन में होने पर समस्त यातायात को तिकोनिया चौराहा से रोडवेज की ओर मुख्य मार्ग में भेजा जायेगा। वहीं इस दौरान सभी बड़े वाहनों का शहर के मुख्य मार्गाे पर आवागमन प्रतिबंधित होगा। There will be traffic diversion in Haldwani city on Wednesday, leave only after seeing, see plan in 2 minutes…
जनता से अनुरोध है कि नीचे दिये डायवर्जन प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा हेतु घर से निकले।
बड़े वाहनों का डायवर्जन
-रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को पंचायतघर / शीतल होटल / टीपी नगर ति० होते हुए तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
-बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
-कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडॉट ति० से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स ति० होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
-भीमताल/नैनीताल की ओर से आने वाले एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त बड़े वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहे से डायवर्ट कर पनचक्की तिराहे से लालडॉट बाईपास होते हुए कालाढूंगी रोड में भेजा जायेगा।
-भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन ति० काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।
-गौलापुल/रेलवे क्रॉसिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन
-रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा। नगर कीर्तन के केमू स्टेशन से आगे जाने पर रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली समस्त बसों को वर्कशॉप लाईन होते तिकोनिया चौराहे से गन्तव्य को भेजा जायेगा।
-रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टेशन तिराहे से तिकोनिया होते हुए हाईडिल ति० नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडॉट से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा। नगर कीर्तन के तिकोनिया से केमू स्टेशन के मध्य होने पर समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
-केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली केमू बसों को वर्कशॉप लाईन होते तिकोनिया चौराहे से गन्तव्य को भेजा जायेगा। नगर कीर्तन के तिकोनिया से केमू स्टेशन के मध्य होने पर समस्त केमू की बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा।
-इंटरसिटी बसें नैनीताल बैंक तिराहे होते हुए अर्बन बैंक तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगी।
-सिडकुल/अन्य निजी बसें गांधी इंटर कॉलेज/हाईडिल गेट तिराहा/आईटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगी।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
-बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर गाँधी इण्टर कॉलेज ति० से डायवर्ट कर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल ति०/कालटैक्स ति० नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
-रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा/नबावी रोड तिराहा होते हुए पनचक्की ति० से हाइडिल ति०/कालटैक्स ति० से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
-कालाढूगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए/अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल कॉ० बैंक तिराहा से नैनीताल रोड/पनचक्की ति० से कॉलटैक्स ति०/हाईडिल ति० होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
-नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।
-रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडॉट तिराहे की ओर भेजा जायेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



