समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जीवन में रंगों का बहुत महत्व होता हैं रंगों का इस्तेमाल कपड़ों से लेकर घर तक बहुत ध्यान से करना चाहिए। कहते हैं कि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से इंसान की जिंदगी में रंग प्रभावित करते हैं। व्यक्तित्व और आर्थिक स्थिति दोनों पर ही रंग असर करते हैं। फेंगशुई के अनुसार रंगों का चयन अगर आप अपने घर में ध्यान से करते हैं तो आपकी किस्मत चमक जाती है। चलिए फंेगशुई के अनुसार आपके लिए गुडलक, बैडलक ओर परेशानी कौन से रंग लाते हैं। जानते हैं।
लाल रंग का इस्तेमाल ना करें – अग्नि तत्व से लाल रंग जुड़ा होता है। प्रभावी और बलशाली लाल रंग होहता है। बहुत तीव्र और मंगलमय भी ला रंग को माना गया है। अपने घर में ड्राइनिंग रूम, वर्कप्लेस, किचन और बचचें के शयनकक्ष में लाल रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कहते हैं लाल रंग कराने से पति-पत्नी के संबंध खराब हो जाते हैं। इस रंग से क्रोध और उत्तेजना बढ़ती है, जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में तालमेल नहीं बनता है। इसके अलावा लाल रंग पूर्व तथा पश्चिम दिशा की ओर भी नहीं कराना चाहिए।
यह रंग माना जाता है आशावादी – आशावादी, ज्ञान और बौद्धिकता से जुड़ा हुआ पीला रंग माना गया है। स ोचने और समझने की शक्ति को पीला रंग बढ़ाता है। पृथ्वी तत्व से पीला रंग जुड़ा होता है। घर में कोरीडोर व किचन में पीला रंग करवा सकते हैं। इसके साथ ही पीला रंग बाथरूम और मीटिंग रूप में नहीं कराना चाहिए। पीले का इस्तेमाल घर में ज्यादा कराने से सिरदर्द की भी परेशानी हो सकती है।
हरे रंग का प्रयोग यहां ना करें – शांति का प्रती हरा रंग माना गया है। विकास और सद्भाव के लिए हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है। सुकून व ताजी भी हरा रंग प्रदान करता है। हरा रंअ आप अपने घर में बेडरूम और बाथरूम में करवा सकते हैं। ऐसा कहते हैं कि आरामदायक यह रंग होता है। हरा रंग हॉस्पिटल में बहुत होता है।
गुलाबी रंग माना जाता है आदर्शवादी – आदर्शवादी गुलाबी रंग को माना गया है। प्रेम और दया का भी प्रतीक इस रंग को माना गया है। आदर्शवादिता का भी यह रंग परिचायक है। व्यवहार में कभी-भी गुलाबी रंग से उग्रता नहीं आती है। रिश्तों पर बहुत अच्छा प्रभाव इस रंग से होता है। बेडरूम में इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इस रंग को अपने बच्चों के कमरे में भी करवाना चाहिए।
सुनहरा रंग होता है सौभाग्य का प्रतीक – आत्म सम्मान और धन का प्रतीक सुनहरा रंग को माना गया है। फेंगशुई के मुताबिक सुनहरा रंग का इस्तेमाल चीन में राजा और उसके घरवाले करते थे। सम्मान को आकर्षित करता है यह रंग। सौभाग्य का भी प्रतीक होता है यह रंग। घर के मंदिर और पैसे रखने वाली जगह पर इस रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


