दाँत के दर्द को मिनटों में दूर करेंगे ये आसान घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। दाँत का दर्द किसी को भी परेशान कर सकता है। कई बार ठीक तरह से टूथब्रश ना करने से, दाँतों में कैविटी, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों के कमजोर होने से दाँतों में दर्द होता है। कई बार दाँत का दर्द इतना ज़्यादा परेशान कर देता है कि कुछ खाने-पीने में भी परेशानी होती है। बहुत से लोग दांत के दर्द से राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज के इसमें हम आपको दांत के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं –

  • अगर आपके दाँत और मसूड़ों में दर्द हो रहा है तो नमक का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए दिन में तीन से चार बार गुनगुने नमक के पानी से कुल्ला करें। इससे सभी बैक्टीरिया खत्म होंगे और आपको दर्द से राहत मिलेगी।
  • अगर आपको दांतों में तेज दर्द का अहसास हो रहा है तो आप काली मिर्च पाउडर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चुटकी काली मिर्च लेकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आपका दर्द कम हो जाएगा।
  • दांतों के लिए प्याज काफी अच्छी मानी जाती है। यह आपको दांत दर्द से भी आराम दिलाता है। इसके लिए आप प्याज को छीलकर काट लें। अब इसे दांत में रखकर हल्का.हल्का चबाएं। अगर दर्द बहुत अधिक है और आप इसे चबा नहीं सकते तो इसका रस निकालकर भी दांतों पर लगा सकते हैं।
  • लौंग भी दांत दर्द से निजात पाने का एक कारगर उपाय है। लौंग में एंटी.इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एनेस्थेटिक गुण होते हैं जो दांतों के दर्द को कम करने और संक्रमण से निपटने में मदद करते हैं। आप लौंग को दांतों के बीच दबाकर रखें या फिर लौंग के पाउडर या तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • जिन लोगों को अक्सर दांत में दर्द की समस्या होती है, उन्हें अत्यधिक गर्म और ठंडे खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। इस तरह के आहार आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं।
  • बर्फ का इस्तेमाल भी दांत के दर्द से आराम पाने का एक आसान उपाय है। इसके लिए बर्फ का टुकड़ा लेकर दांत दर्द वाले हिस्से पर रखें। इससे आपको दांत के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।
  • दांत का दर्द दूर करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना अच्छा माना गया है। इसके लिए आप सरसों का तेल लेकर उसमें एक चुटकी नमक डालें। अब इसकी मदद से दांतों व मसूड़ों की हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से आपको दांत के दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
  • नीम दांतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुँह के बैक्टीरिया को खत्म करके दाँत के दर्द से निजात दिलाते हैं। अगर आपको भी दांतों में दर्द हो रहा है तो आप नीम की पत्तियां चबाएं या फिर नीम के तेल को दर्द वाले स्थान पर लगाएं।
यह भी पढ़ें -   रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दादी की मौत, पोता गंभीर घायल

(नोट: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

यह भी पढ़ें -   काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440