These home remedies are effective in relieving pain in the feet
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। टांगों में दर्द (leg pain) होना एक आम समस्या है और उम्र के साथ यह बढ़ती ही जाती है. जरूरी नहीं है कि दोनों ही टांगों में दर्द हो। ऐसा भी हो सकता है कि एक ही टांग में या फिर टांग के किसी एक हिस्से में दर्द हो।
कई बार तो टांग दर्द बर्दाश्त हो जाता है लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि यह इतना तेज होता है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कोई भी काम करना चुनौती बन जाता है। इसके अलावा कई बार टांगों में कमजोरी हो जाती है और कई बार ये सुन्न पड़ जाती हैं।
टांग दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कई बार ऐंठन के चलते, मांस-पेशियों में अकड़ के कारण, मांस-पेशियों के एक के ऊपर एक चढ़ जाने के कारण, पोषण की कमी के कारण, शरीर में पानी की कमी के चलते या लंबे वक्त तक एक ही मुद्रा में रहने की वजह से टांगों में दर्द हो जाता है।
अगर दर्द हल्का है तो वो खुद ब खुद कुछ घंटों में दूर हो जाएगा। पर दर्द बहुत तेज है और आराम करने के बावजूद बढ़ता ही जा रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हो सकता है कि यह किसी भयंकर बीमारी की चेतावनी हो।
पैर दर्द में राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं –
बर्फ से सिकाई
अगर बहुत अधिक दौड़-भाग करने से आपकी टांगों में दर्द है तो ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ऐसा करने से दर्द तो कम होगा ही, साथ ही अगर सूजन और झनझनाहट है तो उसमें भी फायदा मिलेगा। इसके लिए आप एक पतले कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को डालकर प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट तक सिकाई करें. दिन में दो से तीन बार ऐसा करना जल्दी फायदा पहुंचाएगा।
मसाज करने से
अगर आपकी मांस-पेशियों में किसी तरह की तकलीफ है और वही दर्द की वजह है तो मसाज करना फायदेमंद रहेगा। आप चाहें तो मसाज करने के लिए ऑलिव ऑयल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन में दो से तीन बार मसाज करना फायदेमंद होगा।
हल्दी के इस्तेमाल से
टांगों की दर्द से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है। हल्दी में मिलने वाला करक्यूमिन नाम का यौगिक दर्द को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।
नमक के पानी का इस्तेमाल
रोड़ा नमक (सेंधा नमक) में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह तत्व नर्वस सिग्नल्स को नियंत्रित करके मांस-पेशियों को प्राकृतिक रूप से आराम पहुंचाने का काम करता है। साथ ही यह सूजन को भी कम करने में सहायक होता है।
अदरक का इस्तेमाल
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है। यह सूजन और दर्द को कम करने का काम करती है। यह ब्लड-सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिससे मांस-पेशियों को राहत मिलती है। (साभार)



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



