एनीमिया के खतरे को काफी हद तक कम कर देते हैं ये जूस जिसे पीने से दूर होगी खून की कमी

खबर शेयर करें

These juices reduce the risk of anemia to a great extent, drinking which will remove the lack of blood

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। एनीमिया एक गंभीर बीमारी है, जो कई बार शुरूआत में थकान और कमजोरी जैसे सामान्य लक्षण देती है। कुछ खास प्रकार के जूस हैं, जो एनीमिया के खतरे को काफी हद तक कम कर देते हैं।

थकान और कमजोरी रहना आजकल लोगों के लिए कोई नई बात नहीं रही है, यह हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। दिनभर बैठ कर काम करना हो या बाहर के जंक फूड्स खाना, हमारी लाइफस्टाइल की कुछ ऐसी आदतें हैं जो हमें लगातार कमजोर बना रही हैं। यही कारण है कि अब थकान व कमजोरी रहने की समस्या को हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये लक्षण कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार दिनभर थकान व कमजोरी रहना एनीमिया का शुरूआती लक्षण हो सकता है और इसे इग्नोर करना बड़ी बीमारियों को न्योता देते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही हम आपको 5 ऐसे खास जूस बताने वाले हैं, जिनका सेवन करके शरीर में खून की कमी को फिर से पूरा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी


चुकंदर का जूस
शरीर में खून की कमी है तो चुकंदर के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें। रोजाना चुकंदर के जूस का आधा गिलास जरूर पीएं। कुछ लोगों के लिए चुकंदर के जूस का स्वाद थोड़ा तीखा हो सकता है और इसलि आप इसे गाजर या फिर किसी अन्य फल के रस के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

पालक का जूस
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन करना भी अच्छा ऑप्शन है। रोजाना कम से कम कप पालक के जूस का सेवन जरूर करें। आप चाहें तो पालक के जूस को अन्य फलों व सब्जियों के जूस के साथ मिक्स करके भी पी सकते हैं। लेकिन आपको रोजाना कम से कम एक बड़ा कप इसका सेवन जरूर करना है।

कद्दू का जूस
कद्दू को सबसे ज्यादा आयरन वाली सब्जियों में से एक गिना जाता है और इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। आप रोजाना एक गिलास भी कदूदू के जूस का पी सकते हैं या फिर इसे संतरे या मौसंबी के जूस के साथ मिक्स करके भी इसका सेवन किया जा सकता है। ।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सूखे आलूबुखारे का रस
सूखे आलूबुखारे को आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है और इसके रस का सेवन करना आपको अच्छी मात्रा में आयरन प्रदान करता है। जिन लोगों को अक्सर एनीमिया यानी आयरन की कमी की शिकायत रहती है, उनके लिए सूखे आलूबुखारे का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। सूखे आलुबुखारे को कुछ घंटे पानी में भिगोकर उनका रस निकाला जा सकता है।

पत्तागोभी का जूस
आयरन की कमी है कि पत्तागोभी के जूस का सेवन भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना एक गिलास पत्तागोभी का जूस पीने से शरीर में हुई आयरन की कमी को पूरा करने में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, यदि आपको गंभीर रूप से एनीमिया है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से ही संपर्क करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440