इन उपायों से टाल सकते हैं बुरे वक्त को

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। होनी-अनहोनी पर हमारा वश तो नहीं, लेकिन बुरा वक्त अगर टल जाए तो अनहोनी से बचा जा सकता है। वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनसे अनहोनी को टाला जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में। घर में नित्य प्रति कर्पूर जलाएं। कर्पूर के धुएं से कपूर के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। पक्षियों को लाल मसूर खिलाएं। अपने घर पर काली मटकी लगाएं। इससे घर पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। अगर परिवार के साथ बार-बार दुघर्टना की स्थिति बन रही हो तो हनुमान जी के मंदिर में मिट्टी के दीये में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। नित्य प्रति हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की छत पर लाल पताका लगाने से भी अनहोनी को टाला जा सकता है। घर के मुख्य दरवाजे के अगल-बगल खिड़कियां न बनवाएं। घर की छत को हमेशा स्वच्छ रखें। घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा लगाएं। घर में अगर तीन दरवाजे एक ही सीध में हो तो चोरी की आशंका बनी रहती है। घर के आगे का भाग टूटा हुआ है या सामने की दीवार में दरार हो तो माना जाता है कि गृह स्वामी का स्वास्थ्य खराब रहता है। घर के बीचोंबीच भारी सामान नहीं रखना चाहिए। घर से कहीं भी जाते वक्त मुंह मीठा न करें।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440