रोज खाली पेट तुलसी का पानी पीने से दूर होती है पेट की ये गंभीर समस्याएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। तुलसी को हमारे देश में बहुत गुणकारी और औषधीय पौधा माना जाता है इतना ही नहीं धार्मिक ग्रंथो के अनुसार हिंदु धर्म में इसकी पूजा भी की जाती है। बता दें कि तुलसी कई बीमारियों में रामबाण इलाज करती हैं इसके पत्ते में इतने गुण है कि बुखार, टायफाइड, कफ, खांसी पाचन संबंधी समस्याओं में भी राहत देती है। लेकिन आज हम आपको इसके एक अनोखे फायदे के बारे में बताएंगे। अगर आप रोज खाली पेट तुलसी का पानी पीते है तो यह आपके शरीर को न केवल फिट रखती है ब्लकि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में-

शरीर डिटॉक्सीफाई करती है तुलसी
रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। इसके साथ ही तुलसी शरीर के तापमान को भी कंट्रोल में रखता है। तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर का कोलेस्ट्रोल भी नहीं बढ़ता। अगर मॉनसून में आप हल्दी और तुलसी का काढ़ा पीते है तो यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है इसके साथ ही गले में खराश की समस्या को भी दूर करता है।

रोज सुबह तुलसी का पानी पीने से मिलते है यह अनोखे फायदे

  • सर्दी-जुकाम और गले में खराश दूर होती है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिएतुलसी का पानी पीने बहुत ही फायदेमंद है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • नियमित रूप से तुलसी का पानी पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है।
  • रोज सुबह तुलसी का पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • तुलसी का पानी पीने से पेट की समस्या दूर होती है।
  • कब्ज और लूज मोशन की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • रोज सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से वायरल इंफेक्शन दूर रहता है।

पेट की समस्याओं में कैसे फायदेमंद है तुलसी
-पेट में एसिडिटी को दूर करने के लिए रोजाना तुलसी के दो से 3 पत्ते खाएं
-नारियल के पानी में तुलसी के पत्तों का रस और नींबू मिलाकर पीएं इससे भी राहत मिलती है।
-चाय या काढ़े में तुलसी को मिलाकार पीने से पाचन संबंधी समस्या दूर रहती है।
-खाने में भी तुलसी का रस शामिल करने से की गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440