CJM कोर्ट से बॉबी पंवार समेत इन युवकों को मिली सशर्त जमानत, कोर्ट में हुयी जोरदार बहस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पथराव और उपद्रव के आरोपी बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत सभी सात युवाओं को सशर्त जमानत मिल गई है। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट से जमानत आदेश जारी किए गए। इससे पहले बॉबी समेत सात की जमानत पर मंगलवार को फैसला टल गया था। आज बुधवार को मामले में सुनवाई हुई।

सीजेएम कोर्ट (CJM) में बॉबी समेत सभी आरोपियों पर जानलेवा हमले की धारा लगाने और छह आरोपियों की जमानत रद्द करने की मांग पर बहस हुई। अदालत में अभियोजन की ओर से रखे गए घायल अधिकारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट रखे गए। इसका विरोध करते हुए बचाव पक्ष ने कहा अधिकारी घायल थे तो बाद में ड्यूटी क्यों की। इसके बाद छह आरोपियों की जमानत रद्द करने पर कोर्ट में बहस हुई। अभियोजन ने बेल बॉन्ड ना भरने को आधार बताया। बचाव ने पहला ऑर्डर जारी रखने की अपील की।

पुलिस ने जमानत का विरोध किया और पुलिस अफसरों को अस्पतालों में भर्ती बताते हुए मुकदमे में फिर से आईपीसी की धारा 307 शामिल करने की मांग की। बचाव पक्ष के विरोध के बाद अदालत ने आज पुलिस को घायलों के इलाज के दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट में बॉबी समेत सात की जमानत पर अभियोजन और बचाव पक्ष में जोरदार बहस हुई। जिसके बाद पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी समेत सभी युवाओं को जमानत मिल गई है।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में मेधावियों पर हुई छात्रवृत्तियों की बारिश, 20 लाख से अधिक राशि वितरित

कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी को 30 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र व समान राशि की दो दो प्रतिभू दाखिल करने पर जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया। साथ ही शर्त लगाई कि आरोपी निष्पादित बंधपत्र की शर्तों पर हाजिर होंगे। साथ ही इस तरह का कोई अपराध नहीं करेगा। साक्ष्य को नहीं बिगाड़ेगा। वह किसी उग्र आंदोलन में शामिल नहीं होगा। बिना पूर्व अनुमति के धरना और प्रदर्शन नहीं करेंगे।

जानिए पूरा घटनाक्रम
उत्तराखंड में भर्ती धांधली के विरोध में गुरुवार को प्रदेशभर में युवाओं ने गुरुवार नौ फरवरी को लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया था। राजधानी देहरादून में सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरोजगार संघ से जुड़े युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए। बाद में पुलिस ने युवाओं को जबरन मौके से हटाना शुरू किया। इस दौरान दोनों पक्ष में तीखी नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास 2026: 17 मई से 15 जून तक रहेगा, पूजा, जप, तप और दान करने से कई गुना अधिक मिलता है फल

इसके बाद हजारों बेरोजगारों पर अंततः पुलिस ने लाठी भांज दी। भारी पथराव के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए। मुख्य सड़क पर भगदड़ व अफरा तफरी मच गई। लाठी की मार से बचने के लिए बेरोजगारों ने गांधी पार्क, दुकानों गलियों की ओर रुख किया। काफी देर तक प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी से पुलिसकर्मी भी जान बचाते देखे गए। इस दौरान पुलिस के साथ ही कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए। साथ ही बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार सहित कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, आंदोलनकारियों का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव किया। पथराव होते ही पुलिस ने बचाव में लाठियां भांज दी। लाठीचार्ज में प्रदर्शनकरियों के चोटिल होने की भी खबर है। गुरुवार की दोपहर ही प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह के वाहन का भी घेराव किया। इससे पूर्व, बुधवार की देर रात पुलिस ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार व अन्य लोगों को बलपूर्वक व लाठी चलाकर गांधी पार्क से उठा लिया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह हुए प्रदर्शन से तनाव बढ़ गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440