समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने लोहे का सटरिंग का सामान उड़ा लिया। ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। सरकारी विभाग में ठेकेदारी करने वाले सूर्या विहार कॉलोनी गैस गोदाम रोड निवासी जगदीश चन्द्र शर्मा ने कहा है कि उसने घर के पास ही सटरिंग का सामान रखा हुआ था। जिसमें से चोरों ने 27 लोहे की प्लेटें चोरों ने पार कर ली। उसने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



