चोरों ने उड़ाई कूड़ा गाड़ियांे की बैटरियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने कूड़ा उठाने वाली दो वाहनों से बैटरियां चोरी कर ली। वाहन स्वामी द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
दोनों वाहनों का संचालन एनजीओ द्वारा किया जा रहा था जो कूड़ा निस्तारण करने का कार्य करती है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में आशा आदर्श महिला विकास समिति की संचालिका फॉरेस्ट कंपाउंड हीरानगर निवासी भगवती रावत ने कहा है कि संस्था के वाहन कूड़ा निस्तारण के लिए संचालित होते हैं। जो फॉरेस्ट कंपाउंड में ही खड़े रहते हैं। बीती 28 अक्टूबर की रात चोरों ने कूड़ा निस्तारण वाहन संख्या यूके 04सीए-8095 व यूके04सीबी-3287 से दो बैटरियां चोरी कर ली। घटना का पता तब चला जब चालक वाहन को स्टॉर्ट करने लगे। मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

यह भी पढ़ें -   पपीते के छोटे-छोटे काले बीज पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्य को लाभ देते हैं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440