मजार प्रागंण में सो रहे युवक का चोरों ने मोबाइल व घड़ी उड़ाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मजार के प्रागंण में सो रहे युवक का चोरों द्वारा मोबाइल व घड़ी उड़ा ली। घटना का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
सलीम पुत्र शकील खान निवासी चोरगलिया द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीती 9 जून की रात वह चिराग अली शाह बाबा की मजार स्थित प्रागंण में सो रहा था उसके सोने का फायदा उठाकर चोरों ने उसका मोबाइल व दो घड़ियां चोरी कर ली। घटना का पता उसे अगली सुबह जागने पर हुआ। पीड़ित ने पुलिस को उक्त घटना की जानकारी देते हुए सौंपी तहरीर में मोबाइल व घड़ी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में करीब 5 रुपये महंगा हुआ ईंधन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440