चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। नरसिंग तल्ला, कमलुवागांजा निवासी ब्रजेश कुमार के अनुसार बीती रात उसने अपनी बाइक संख्या यूपी 25 बीएच-0457 घर के बाहर खड़ी कर दी। जब वह प्रातः उठा तो बाइक गायब देखकर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि बाइक में चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440