घर मे रखी पुरानी बैटरियों पर चोरों ने किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह घर में रखी पुरानी बैटरियों पर अपना हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया आजाद नगर क्षेत्र से चोरों द्वारा घर से बाइक की बैटरियां उड़ा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में रोडवेज स्टेशन के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले तौसीफ अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी लाइन नंबर 2 आजाद नगर ने कहा है कि उसने बीते दिवस अपने घर में बाइकों की चार बैटरियां रखी हुई थी। जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   महिला मित्र बनी कातिल : पति और भांजे संग रची साजिश, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव खाई में फेंका
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440