चोरों ने एक और बंद घर को बनाया अपना निशाना, ले उड़े हजारों के जेवरात व नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों के मन में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नजर नही आ रहा है वह एक के एक बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। चोर नगर में बंद घरों पर अपना निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
इस क्रम में चोरों ने एक और बंद घर को अपना निशाना बनाकर वहां से हजारों की नगदी समेत स्वर्णाभूषणों पर हाथ साफ कर उसे ले उड़े। पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
जवाहर नगर टनकपुर रोड निवासी सोबरन पुत्र राम चन्द्र द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनका परिवार बीती 7 मई को लखीमपुर खीरी में विवाह समारोह में शामिल होने गया हुआ था। वह जब 10 मई की रात वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जिसे देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गयी। चोर उनके घर में रखी करीब तीन हजार की नगदी के अलावा लगभग 48 हजार कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़ ले गये और स्कूल से बच्चों को मिला टेबलेट भी चोरी कर ले गये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वह शीघ्र ही मामले का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ें -   अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, नैनीताल जनपद में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440