डीएम कार्यालय के सामने चोरों ने बनाया चाय की दुकान को निशाना

खबर शेयर करें

बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला सहित हजारों की नगदी की साफ

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां लॉक डाउन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अज्ञात चोरों ने एक चाय की दुकान को अपना निशाना बना दिया। चोरों ने बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला सहित हजारो की नगदी की साफ कर ली हैं। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर सौंपी है। इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर पुलिस पर भी इन दिनों कार्य का खासा दबाव है। हालाकि पुलिस अपनी नैतिक जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

जानकारी के अनुसार नवाबी रोड में रहने वाले विजय साह की नैनीताल रोड में जिलाधिकारी के सामने जनपथ कॉम्पलैक्स में चाय की दुकान है। विजय साह ने बताया कि 22 मार्च को जनता के कर्फ्यू के बाद लॉक डाउन होने के चलते वह दुकान नहीं आये है। रविवार को जब वह प्रातः दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने देखा की दुकान के ताले टूटे हुए थे। और दुकान में रखी करीब 35 हजार रूपये के साथ बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, चाय पत्ती आदि सामान गायब था। विजय साह का कहना था कि इस लॉक डाउन के चलते रात और दिन स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी चौकसी में लगी हुई है, इस चोरी के होने से पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेर में नजर आ रही हैं। फिलहाल दुकानस्वामी ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440