This bark cures lifestyle related diseases like periods, leg pain, obesity…
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बबूल का पेड़ काफी मजबूत माना जाता है। इसलिए इसकी लकड़ियों से कई तरह के फर्नीचर तैयार किए जात हैं। इसके साथ ही कई लोग बबूल के दातून से दांतों की सफाई भी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बबूल की छाल (acacia bark) से तैयार काढ़े का सेवन किया है? जी हां, आयुर्वेद में बबूल की छाल से तैयार काढ़े का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदा का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से बबूल का काढ़ा पीते हैं, तो इससे पीरियड्स, पैरों में दर्द, मोटापा जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही बबूल के कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, बबूल की छाल (acacia bark) में कई तरह के पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में असरदार हैं।
बबूल में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients present in Babool)
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, बबूल की छाल में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह कई तरह के मिनरल्स जैसे- जिंक, प्रोटीन, फैट, मैग्नीज, आयरन इत्यादि का भी काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। वहीं, इसका गोंद भी शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कार्बाेहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका छाल भी आपके लिए काफी गुणकारी हो सकता है। इसके छाल से तैयार काढ़ा आपके शरीर की कई परेशानी का निवारक माना जा सकता है।
बबूल की छाल का काढ़ा पीने के फायदे
पीरियड्स दर्द से राहत
बबूल के काढ़े में दर्द निवारक गुण होता है, जो पीरियड्स में होने वाली परेशानी को दूर कर सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दिनों में काफी दर्द या ऐंठन की परेशानी होती है, तो इस काढ़े का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
मुंह के छाले करे कम
पेट की समस्या के कारण मुंह में छाला होता है। बबूल का काढ़ा पीने से पेट की परेशानी दूर हो सकती है। इससे आपको मुंह के छाले से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा बबूल के दातुन से अपने दांतो की सफाई करें। इससे आपको काफी जल्द राहत मिल सकती है।
बालों का झड़ना रोके
बबूल का काढ़ा पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आपके मस्तिष्क में भी रक्त प्रवाह बेहतर करने में गुणकारी है। स्कैल्प को सही पोषण मिलने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही झड़ते और टूटते बालों की परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है।
कमर दर्द से राहत
बबूल का काढ़ा पीने से कमर दर्द, पैरों में दर्द, पेट दर्द इत्यादि से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, बबूल में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में लाभकारी हो सकता है। ऐसे में बबूल का काढ़ा पीने से शरीर में होने वाली दर्द की परेशानी दूर हो सकती है।
दांतों की परेशानी से छुटाकरा
बबूल का दातुन दांतों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वहीं, इसकी छाल से तैयार काढ़ा आपकी दांतों को सुरक्षित रखने में लाभकारी है। इसका काढ़ा पीने से दांतों की हड्डियां मजबूत होती हैँ। साथ ही यह दांतों में होने वाली बैक्टीरियल समस्याओं को कम कर सकता है।
वजन घटाने में असरदार
नियमित रूप से बबूल का काढ़ा पीने से शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस काढ़े में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण है। यह शरीर के सूजन को कम करता है। साथ ही बढ़ते वजन को भी कम करने में प्रभावी है।
कैसे तैयार करें बबूल की छाल का काढ़ा
बबूल की छाल का काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें। अब इस पानी को गैस पर रखकर उबालें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच करीब बबूल की छाल का पाउडर डालें। अब पानी को करीब 10 मिनट तक उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छान लें। इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिक्स कर लें। अब इस काढ़े को पिएं।
बबूल की छाल से तैयार काढ़ा आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। वहीं, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



