उत्तराखण्ड के इस ग्राम सभा ने पेश किया आदर्श उदाहरण

खबर शेयर करें

-लाक डाउन कर लगाया बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध
-स्थानीय लोगों को भी इस ग्राम सभा से गुजरने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड
-हल्दूचौड़ की बच्ची धर्मा दुम्का बंगर ग्राम सभा ने शुरू की है अनूठी पहल

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां पूरे देश में युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वह हर कोई इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने से नहीं चूक रहा हैं। हर किसी के अंदर समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का जज्बा पैदा हो रहा है। इसी जज्बे का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हल्दूचौड़ क्षेत्र अंतर्गत बच्ची धर्मा दुम्का बंगर की ग्राम सभा ने ग्राम सभा ने बच्ची धर्मा इंडियन ऑयल प्लांट के लिंक मार्ग पर लॉक डाउन का बोर्ड चस्पा कर दिया है। यहां से बाहरी इलाके के किसी भी व्यक्ति को ग्राम सभा के अंदर आने की अनुमति नहीं है और बाहरी व्यक्ति इस रास्ते ग्रामसभा से बाहर भी नहीं जा सकेगा मामला संदिग्ध होने पर निगरानी कर ग्रामीण उसे पुलिस के हवाले भी करेंगे। इतना ही नहीं ग्रामसभा के बाशिंदों ने एक और निर्णय लिया है कि हल्दूचौड़ व्यापक क्षेत्र है तथा बच्चीधर्मा के आसपास 10 ग्राम सभाएं और हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति स्थानीय होने का फायदा उठा सकता है, लिहाजा लॉक डाउन बैरियर पर तैनात ग्रामीण उसकी ठीक शिनाख्त न होने पर उसका आधार कार्ड भी मांग सकते हैं। आधार कार्ड नहीं दिखा पाने की स्थिति में उसे वापस लौटना होगा बहरहाल ग्राम सभा की यह अनूठी पहल मौजूदा हालात को देखते हुए बेहद फायदेमंद भी है, और इसे अनुकरणीय भी कहा जा सकता है। संभवतया उत्तराखंड में यह पहली ग्राम सभा होगी जिसने ऐसी नजीर पेश की है।

इधर ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी का कहना है कि वह सीमित संसाधनों के बावजूद ग्राम सभा के स्तर से कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। और ग्राम सभा के सहयोग से बराबर इस बात को लेकर भी मॉनिटरिंग की जा रही है कि कहीं कोई व्यक्ति बाहर से आकर ग्राम सभा में रह तो नहीं रहा है या कोई संदिग्ध कहीं आता जाता तो नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने समस्त लोगों से अपील की है कि यदि उनके कोई रिश्तेदार 15, 20 दिन पूर्व भी अगर आए हो तो भी उसकी जानकारी देना सुनिश्चित करें, क्योंकि वैश्विक महामारी को रोना से लड़ाई तभी जीती जा सकती है, जब सब इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें इधर लाक डाउन बैरियर पर लीलाधर भट्ट खीमानंद फुलारा प्रकाश भट्ट महेश जोशी पंकज भट्ट आदि अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी पालन कर रहे हैं।

रिपोर्ट : अजय उप्रेती (वरिष्ठ पत्रकार)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440