इस लिये हो रहा है यूथ फाउंडेशन पहाड़ के युवाओं के लिये मील का पत्थर साबित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यूथ फाउंडेशन आज पहाड़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मील का पत्थर साबित हो रहा है। ज्ञात हो कि उत्तराखण्ड राज्य के कई जिलों में यूथ फाउंडेशन द्वारा सेना में भर्ती होने के लिये निःशुल्क शिविर चलायें जा जा रहे हैं। उक्त फाउंडेशन कर्नल अजय कोठियाल (रि0) कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र व विशिष्ट सेना मैडल द्वारा चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते सात सालों से भारतीय फौज में भर्ती हेतू प्रशिक्षण के लिए गढ़वाल व कुमाऊँ में फिजिकल कैम्प लगाये जाते रहें हैं और अब लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए भी निशुल्क कैम्प लगाये जाते हैं। यूथ फाउंडेशन के संस्थापक, कर्नल अजय कोठियाल का कहते है कि हमने प्रदेश में बेरोजगार युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

यूथ फाउंडेशन में प्रशिक्षण पा रहे युवा, ट्रेनिंग के साथ-साथ खेल ,सामाजिक कार्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहते हैं। यह सारे आयोजन यूथ फाउंडेशन अपने सोशल मीडिया पेजों पर भी पोस्ट करता रहता है। यूथ फाउंडेशन कैम्पस से जुड़ी सारी जानकारी भी उत्तराखण्ड के युवा, फेसबुक पेज से प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया में भी यूथ फाउंडेशन के डेढ़ लाख के करीब फोलोवेर्स है, और हर पोस्ट पर औसतन डेढ़ हजार से दो हजार लाईक आते हैं। यूथ फाउंडेशन की लोकप्रियता को देखते हुए, फेसबुक ने इस पेज को ब्लू टिक दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440