समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हमें छोटे से यही सीख मिली है कि जब कभी मंदिर जाएं अपने जूते चप्पल बाहर ही उतार दिया करें। मंदिरों में भी जूते चप्पल पहनकर जाना मना होता है। वहीं, एक ऐसा मंदिर है जहां देवी को चप्पल और सैंडल ही भेंट के रूप में चढ़ाई जाती है। यही नहीं, यहां जूते चप्पल विदेशों से भी आते हैं। बता दें कि यहां पर जूते चप्पल चढ़ाने की परम्परा सदियों से नहीं चली आई है, बल्कि चौंकाने वाली बात यह है कि यह 18 साल पहले ही शुरू हुई है।
मध्यप्रदेश की राजधानी कहलाने वाली भोपाल में कोलार एक इलाका हैं जहां एक पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के कारण विश्वभर में जानी जाती है। अकसर यहां भक्त अपनी मन्नत पूरी होने के बाद नए जूते, चप्पल व सैंडल ज़रूर से चढ़ाते हैं। यही नहीं, गर्मियों में तो लोग यहां चश्मा, टोपी और घड़ी भी चढ़ाते हैं।
बता दें कि मां दुर्गा के सिद्विदात्री पहाड़ावला मंदिर को लोग जीजी बाई मंदिर भी कहते हैं। दरअसल, करीब 18 साल पहले ओम प्रकाश महाराज ने मूर्ति की स्थापना की और शिव पार्वती का विवाह करवाया। खुद इस विवाह में उन्होंने कन्यादान भी किया। तब से वह मां सिद्विदात्री को अपनी बेटी मानकर उनकी पूजा करते हैं। यही नहीं, आम लोगों की तरह वह अपनी बेटी के सभी शौक भी पूरे करते हैं।
वहीं, ओम प्रकाश महाराज की मानें तो मां दुर्गा की देखभाल एक बेटी की तरह होती है। कई बार ऐसा भी होता है कि अगर उन्हें आभास हो जाए कि देवी मां पहने गए कपडों से खुश नहीं है, तो दो से तीन घंटों के अंदर ही उनके कपड़े वह बदल देते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि विदेश में बस चुके जीजी बाई के भक्त भी उन्हें वहां से चप्पल- सैंडल भेजते हैं। हालांकि एक दिन चप्पल चढ़ाने के बाद, उस चप्पल को बांट भी दिया जाता है।
कितना अजीब लगता हैं जहां लोग मां को खुश करने के लिए ना जानें कितने तरह-तरह के फल व फूल, मिठाईयां, सोलह ऋंगार की चीज़ें चढ़ाते हैं वहीं दूसरी ओर एक मंदिर ऐसा भी है हमारे भारत में जहां गंदे माने जाने वाले चप्पल व जूतों की भेंट चढ़ाई जाती है। शायद यही वजह है कि कहा जाता है कि मां एक और उनके रूप अनेक।
अगर आप मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहते हैं तो अब तक ज़रूर इस मंदिर का भ्रमण कर लिया होगा और अगर आप किसी दूसरे राज्य के वासी हैं तो इस छुट्टी अपने सभी परिवार वालों के साथ इस अनोखे मंदिर का दर्शन करने जरूर जाएं और माता का आशीर्वाद पाएं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












