उत्तराखण्ड में ट्रेनों पर पत्थरबाजी व ट्रैक पर छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, तत्काल मुकदमा दर्ज कर होगी गिरफ्तारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने और रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। देहरादून पुलिस मुख्यालय में आज राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक हुई। जिसमें रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। देहरादून पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ ही रेलवे और राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस बैठक में करीब 10 बिंदुओं पर चर्चा की गई, लेकिन इसमें ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों को लेकर सख्ती बरतने पर विशेष फोकस किया गया।

यह भी पढ़ें -   एक पल की चूक में उजड़ गई कई परिवारों की दुनिया, अल्मोड़ा में कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, डेढ़ साल के मासूम समेत 3 की मौत

राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक के दौरान सभी एजेंसियों के आपस में बेहतर तालमेल रखने की बात कहीं गई। उधर, ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने और रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने के भी निर्देश दिए गए। ट्रेनों में पत्थरबाजी को रोकने के लिए उन स्थानों और गांव मोहल्ला में काउंसलिंग करने पर भी चर्चा की गई, जहां इस तरह की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर चोरी टप्पे बाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल मुकदमा दर्ज करने को कहा गया। साथ ही ऐसे मामलों के खुलासा करने की प्रगति को बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।

उधर, अपराधों की रोकथाम करने और इन पर नियंत्रण करने के लिए भी जीआरपी के साथ आरपीएफ में भी आपसी समन्वय रखने के लिए कहा गया है। साथ ही पेशेवर अपराधियों की सूचनाएं भी आपस में साझा करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों को होने वाले खतरे को भी कम करने पर चर्चा हुई। खासकर राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही वन विभाग से भी समन्वय स्थापित कर फेंसिंग लगाने को कहा गया। साथ ही रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी ऑडिट की संस्तुतियों का भी अनुपालन करने के निर्देश डीजीपी ने दिए। वहीं, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में जीआरपी की तैनाती और नए थानों की स्थापना करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Those who pelt stones on trains and tamper with tracks in Uttarakhand are not well now, case will be arrested immediately

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440