यातायात माहौल बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं, कुमाऊं आईजी के निर्देश पर हल्द्वानी में पुलिस टीम की कार्रवाई, अभियान के तीसरे दिन 16 के विरुद्ध हुआ 45 सौ रुपये का चालान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को लेकर कुमाऊं आईजी डॉ0 नीलेश आनंद भरणे सख्त नजर आ रहे हैं और इस व्यवस्था को सुधारने के लिये विशेष टीम द्वारा समय-समय पर समीक्षा की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर दिक्कतों को दूर कर यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। कुमाऊं आईजी के निर्देश पर बीते दिनों से महानगर हल्द्वानी में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   डिजिटल जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू: हल्द्वानी में 3 दिन चला मेगा ट्रेनिंग कैंप, मोबाइल ऐप से होगी गिनती

इसी क्रम में गुरूवार को रोडेवेज, नैनीताल बैंक तिराह, एसडीएम कोर्ट, तिकोनिया चौराहे से डिग्री कालेज तक एंटी न्यूसेंस स्क्वाड की कार्रवाई की गयी। इस दौरान आड़े तिरछे खड़े वाहन जो यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे थे, ऐसे वाहनों के एमवी तथा पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गयी। 16 वाहनों के विरुद्ध चालान चस्पा कर करीब 45 सौ रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। अभियान टीम में सीओ यातायात निर्देशन में यातायात पुलिस, सिविल पुलिस तथा नगर निगम की टीम शामिल रही।
इधर कुमाऊं आईजी डॉ0 भरणें ने बताया कि यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के साथ अब सख्ती की जायेगी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440