पहले दी धमकी फिर ऑफिस में आकर की तोड़फोड़ व चुराई नगदी, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पहले फोन पर धमकी दी फिर ऑफिस में आकर तोड़़फोड़ कर सामान तहस नहस कर दिया व लाखों की नगदी भी चुरा ली। पीड़ित द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेंद्र सिंह गोवाही पुत्र जगत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका सेंट्रल हॉस्पिटल के निकट तेज सिंह काम्पलैक्स में ऑफिस है। जहां पर मनोज भंडारी नामक युवक ने उसे फोन कर धमकी दी और उसके बाद उनके आफिस में आकर उनका सामान तहस नहस कर दिया। साथ ही ऑफिस में रखी पांच लाख रूपए की नगदी भी चुरा ली। राजेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440