समाचार सच, हल्द्वानी। युवक पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर सौंप उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस को सौंपी तहरीर कें अनुसार सरस्वती एकेडमी, ब्लॉक कार्यालय के पास रहने वाले भीम सिंह पुत्र बालम सिंह का कहना था कि बीती रात जब वह घर जा रहा था कि तभी कबीर सिंह राजपाल ने उसे रोककर उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


