दहेज में बाइक की डिमांड पूरी न करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी

खबर शेयर करें

सगाई के बाद दहेज में मांगी बाइक, किया शादी करने से इनकार

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने सगाई के बाद दहेज में बाइक की डिमांड पूरी न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया है। इस मामले में भाई ने बहन के मंगेतर और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है। भाई का आरोप है कि पहले सगाई कीए जिसके दहेज के लिए रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   युवक द्वारा छठी मंजिल से कूदने की कोशिश, तीमारदार ने दिखाया गजब साहस बचाई जान

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड नं 31 पप्पू का बगीचाए इन्द्रानगर में रहने वाले एक युवक का कहना है कि उसकी बहन का रिश्ता गफूरबस्ती निवासी आमिर पुत्र स्वण् मेहबूब के साथ तय हुआ। इस पर सगाई की रस्म भी पूरी कर ली गई और 18 सितम्बर को शादी होना तय हुआ। आरोप है कि इसके बाद अगस्त माह में आमिर की भाभी शबीना का उसे फोन आया और दहेज में दो लाख की नगदी व एक मोटर साइकिल देने की डिमांड रखी। साथ ही यह भी कहा कि यदि दहेज की डिमांड पूरी नहीं की गई तो बारात नहीं लाई जाएगी। इस पर उसने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया और असमर्थता जताई। आरोप है कि आमिर के परिवारजन इस पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी आमिर समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   प्रमोशन के नाम पर रिश्वतखोरी: रुड़की में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440