दो लाख व कार लाने पर ही विवाहिता को घर में कदम रखने की धमकी, दहेजलोभियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज की खातिर एक और विवाहिता को प्रताड़ित किया गया है। दो लाख नगद व कार लाने पर ही विवाहिता को घर में कदम रखने की धमकी दी गई है। पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाल में आरके टेन्ट हाउस रोड निकट देवी मंदिर कुसुमखेड़ा में रहने वाली विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का कहना है कि ससुराली उसे विवाह के कुछ समय बाद से ही प्रताड़ित करने लगे। उसके जेवरात भी ससुरालियों ने उतरवा लिए। इतना ही नहीं उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। इस बीच उसे यह धमकी दी गई कि वह दहेज में दो लाख नगद व कार लाने पर ही घर में कदम रखे। इस पर वह महिला हेल्प लाइन पहुंची। जहां पति ने उघ्सके चरित्र पर लांछन लगाते हुए साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दहेजलोभी पति मनीष भट्ट, सास गीता भट्ट , ससुर चन्द्रशेखर भट्ट, ननद निर्मला, मंजू व ननदोई सुरेश चन्द्र नैलवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440