इन्सपिरेशन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर इंटर्नशिप सत्र का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इन्सपिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में बच्चों की व्यवसायिक प्रवीणता के विकास को लेकर तीन दिवसीय समर इंटर्नशिप सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें
ट्विन-विन कम्पनी के सहयोग से ऑनलाइन कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली बच्चों ने भागीदारी की।
विद्यालय की अध्यक्षा डा० गीतिका बल्यूटिया ने बताया कि समर इंटर्नशिप का आयोजन बच्चों में व्यवसायिक प्रवीणता के विकास के उद्देश्य से किया गया ताकि तेजी से बदलते कारपोरेट युग व चुनौतियों में बच्चे अपनी व्यवसायिक प्रवीणता के बल पर सफल प्रदर्शन कर सकें।
इस इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूल लाइफ के उपरांत कॉरपोरेट वर्ल्ड मे जिन कौशल विकास की आवश्यकता होती है, उनके बारे में ट्वीन-विन के सीईओ वैभव पाण्डे व यूसीएलए अमेरिका से ट्रेंड करियर काउन्सिलर अंशुल वशिष्ठ, बिजनेस एक्स्पर्ट मयंक गर्ग द्वारा बॉडी लैंग्विज, प्रेज़ेंटेशन स्किल, बजट बनाना, केस स्टडी, ई-कामर्स समेत कारपोरेट जगत से सम्बंधित विभिन्न विधाओं की जानकारी दी गई।
बिग बास्केट की एचआर शिवानी डिमरी ने कारपोरेट जगत में सफलता के टिप्स बच्चों से साझा करते हुए उनके के सवालों के जवाब दिए। जी-मयूजिक कम्पनी के सिंगर एवं सॉफ़्टवेयर एसोसिएट कार्यरत प्रणय बहुगुणा ने बच्चों से विभिन्न विधाओं के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में काम व हाबी में संतुलन रखने व निरंतरता के साथ काम करने से सफलता अवश्य मिलती है, जिसे बच्चों ने अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।
प्रधानाचार्य संजीव स्टीफ़न ने बताया कि तीन दिवसीय इंटर्नशिप सत्र में विद्यार्थियों ने कारपोरेट कम्पनी में सफल करियर बनाने की कला सीखी। विद्यार्थियों ने जिज्ञासा दिखाते हुए एक्सपर्ट्स से सवाल करे और नई- नई जानकरियाँ जुटाई। अभिभावकों ने कार्यक्रम को बहुत ही ज्ञानवर्धक व बच्चों के लिए उपयोगी बताते हुए खुशी जताई।

यह भी पढ़ें -   25 मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440