अग्निकांड में तीन झोपड़ियां जलकर राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल रोड में हुए अग्निकांड में तीन झोपड़ियां राख हो गई। आग लगने की वजह बीड़ी से चिंगारी उठना मानी जा रही है। पुघ्लिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड में निर्मला कांवेंट स्कूल के समीप बनी मजदूरों की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में तीन झोपड़ियां जलकर स्वाहा हो गई। आग से पहली झोपड़ी सीमा की जली। जबकि दूसरी झोपड़ी उसके पुत्रों अनुज व जैकी की थी। इनकी झोपड़ी में दस हजार की नगदी व एलईडी समेत अन्य सामान स्वाहा हुआ है। जबकि तीसरी झोपड़ी वीरू की थी और उसमें सात हजार की नगदी समेत अन्य सामान खाक हुआ है। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है। आग लगने के कारण जलती बीड़ी से उठी चिंगारी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   03 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440