अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की जहां एसटीएच में मौत हो गई। वहीं विषपान से गंभीर महिला समेत दो लोगों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारजनों को सौंप दिए हैं। इन घटनाओं से मृतकों के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट निवासी 65 वर्षीय बसंती देवी बीते दिवस अपने घर में खाना बना रही थी। इस बीच अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। शोर मचाने पर परिवारजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसे उपचार के लिए नजदीकि चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के लिए रफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि विषपान से महिला की मौत का मामला हल्द्वानी क्षेत्र का है। यहां लालपुर नायक, आरटीओ रोड में रहने वाली 34 वर्षीय निर्मला बर्गली बीते दिवस घर के पास ही अचेतावस्था में पड़ी मिली। उसे उपचार के लिए परिजन एसटीएच ले गये। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। पुलिस ने परिवारजनों से जानकारी जुटाई, लेकिन वह विषपान की कोई खास वजह पुलिस को नहीं बता पाये। जबकि विषपान की दूसरी घटना कालाढूंगी क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार गुलजारपुर बंदी, कालाढूंगी निवासी 33 वर्षीय ललित प्रसाद पुत्र राकेेश चन्द्र मजदूरी का काम करता था। बीती देर शाम वह काम से लौटा और अपने कमरे में चला गया और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब परिवारजन वहां पहुंचे तो वह अचेत पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे नजदीकि अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एसटीएच रैफर किया गया। यहां उसकी भी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है। इन घटनाओं से मृतकों के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440