बारूदी विस्फोट से तीन लोग घायल, एक गंभीर

खबर शेयर करें

मुनस्यारी-मिलम निर्माणाधीन सड़क के कार्य में किया गया था बारूदी विस्फोट

समाचार सच, पिथौरागढ़। मुनस्यारी में सड़क निर्माण के कार्य में बारूदी विस्फोट के चलते तीन लोग चपेट में आ गये और घायल हो गये। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुनस्यारी-मिलम निर्माणाधीन सड़क का कार्य करा रही निर्माण कम्पनी राठी हाइड्रो द्वारा अचानक बारूदी विस्फोट किये जाने से जल विद्युत निगम के ठेकेदार के साथ काम करने वाले तीन मजदूरों के ऊपर पत्थर गिर गया। इस हादसे में दो को मामूली चोट आई है जबकि एक व्यक्ति नरेश बसनैत नेपाल निवासी गम्भीर रूप घायल हो गया। जिसे मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर तहसीलदार मोहन सिह बिष्ट ने कहा कि प्रशासन ने एक जांच कमेटी बनाई है और कोई भी गैर कानूनी कार्य करने वालों के बिरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440