समाचार सच, हल्द्वानी। वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो के पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार तो एक के पास से चाकू बरामद किया गया है। तीनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने बीती रात संदिग्धावस्था में घूम रहे दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से चाबी का गुच्छा, प्लास समेत चोरी में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने अपने नाम मोहित कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी गली नंबर एक, रामपुर रोड व शुभम पुत्र पान सिंह निवासी माल रोड, मल्लीताल, नैनीताल बताये हैं। पुलिस के अनुसार वह बीती रात किसी दुकान को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे। इधर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना पुलिस को बीती रात मलिक के बगीचे में एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो युवक के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। इस पर आरोपी अरशद पुत्र असत अली निवासी लाइन नंबर 18, निकट मौलान आदुल्ला का मदरसा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


