समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। ठग गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगों से लाखों की नगदी समेत घटना में प्रयुक्त मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है। वह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस न्यायालय में पेश कर ठगों को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस बहुद्देशीय भवन में गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने मामले का खुलासा किया। बताया कि कोटाबाग में रहने वाले घनानन्द सक्टा को बीते दिनों ठगों ने अपना शिकार बना लिया था। घनानन्द ने एटीएम से दस हजार की रकम निकाली, जो नहीं निकली। इस पर उसने कस्टमर केयर में फोन किया। जिस पर रकम वापसी का भरोसा दिलाया गया। इधर कुछ दिन बाद ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर उसे फोन किया और ओटीपी ले लिया। इसके बाद उसके खाते से 32999 रूपये निकाल लिये गये। इस मामले में कालाढूंगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने उस नंबर को क्लू बनाया, जिससे ठगों ने फोन किया था। लोकेशन का पता लगने के बाद पुलिस ने मुखबिरतंत्र को अलर्ट कर दिया। इस आधार पर थाना पुलिस ने तीन ठगों को दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये ठग नवीन चन्द्र सिंह रावत पुत्र महेन्द्र सिंह रावत मूल निवासी ग्राम शिमलधार, पोस्ट कनौला, ब्लॉक ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) व हाल निवासी आर-72 खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, गौरव मिश्रा पुत्र उमाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना सांगीपुर, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश स्पैम घ्मेल से लोगों की डिटेल जुटाते थे। इसके बाद वह लैंडलाईन नंबरों से फोन कर ओटीपी लेकर पैसा ऑनलाइन अपने खातों में स्थानान्तरित कर लेते थे। इन दोनों को जफर मंसूरी पुत्र सैय्यदीन मंसूरी निवासी रामराम कीसराय, कानपुर उन्हें सिम उपलब्ध कराता था। पुलिस ने ठगों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड, 57 सिमकार्ड, वाईफाई कनेक्टर, 31 हजार की नगदी व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। ठगों ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं और वह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। नवीन के खाते में ठगी के डेढ़ लाख व गौरव के खाते में चार लाख रूपये उपलब्ध हैं। पुलिस ठगों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेेश कर रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कालाढूंगी एसओ दिनेश नाथ महंत, एसआई जगदीप सिंह, कांस्टेबल विनीत चौहान, गिरीश भट्ट शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












