गंगा के बहाव में बहे बिजनौर के तीन युवक, दो सकुशल निकले, एक लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा दर्शन को आए बिजनौर के तीन युवक तेज बहाव में गह गए। इनमें से दो युवक तो बच निकले। लेकिन तीसरा बह गया। जल पुलिस के गोताखोरों उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार देवराज (20 वर्ष) निवासी गांव कल्हेड़ी, थाना नूरपुर बिजनौर और उसके कुछ साथी गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आए थे। विष्णु घाट पर स्नान करने के दौरान देवराज और उसके दो साथी गंगा के बीच में चले गए। तभी अचानक वह तेज बहाव में बहने लगे।

यह भी पढ़ें -   25 मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दो युवक तो किसी तरह सकुशल निकल आए, लेकिन देवराज डूब गया। सूचना पर जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   किच्छा में सनसनीः बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान बनी चुनौती
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440