विधानसभा चुनाव फतह करने को दिये टिप्स, कार्यकर्ताओं का मन टटोला

खबर शेयर करें

-प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का आगमन पर हल्द्वानी में खैरमकदम

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में जीरो टॉलरेन्स की सरकार चल रही है और पिछले चार सालों में सरकार पर भ्रष्टाचार को कोई भी आरोप नहीं लगा है।

उक्त विचार प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासशील व जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी की तरफ हुआ है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में पुनः भारतीय जनता पार्टी की 60 से अधिक सीटें देकर जनता सरकार बनायेगी।

रेखा वर्मा ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। वहीं उन्होंने बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख नियुक्त करने और बूथ स्तर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर बल दिया।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

इधर इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड की सह प्रभारी सांसद रेखा वर्मा का जिला नैनीताल में प्रथम बार आगमन पर जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश सह प्रभारी को अपने बीच में पाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

यह भी पढ़ें -   जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो मंगलवार के दिन करें इन खास उपायों को

इस दौरान प्रदेश प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विधायक संजीव आर्या, दीपक मेहरा, अम्बा आर्या, उमेश शर्मा, रवि कुरिया, सजंय दुमका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440