ओरिएंटेशन कार्यशाला में प्रतिभागियों को दिये टिप्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के इंटीरियर एवं एक्सटीरियर विभाग में दस दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला में प्रतिभागियों को इंटीरियर एवं एसटीरीयर में आर्ट के तथ्य पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ गृह विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपा वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इंटीरियर एवं एसटीरीयर में आर्ट के तथ्य पर प्रकाश डाला। डॉ वर्मा ने बताया कि जिस तरह गृह विज्ञान में सजावट का महत्वपूर्ण योगदान है उसी तरह रंग, बनावट व स्थान आदि के अनुरूप ही भवन के आंतरिक व वाह्य सौंदर्यीकरण का ज्ञान भी निर्माण क्षेत्र में अत्यधिक आवश्यक है जबकि विभाग के प्राध्यापक डॉ सुधीर नैनवाल ने आर्केटचरल के प्रारूप पर विस्तृत जानकारी दी। विभाग कॉर्डिनेटर डॉ अंजू बिष्ट द्वारा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ दीपा वर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ महेश पाण्डे का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार पाण्डे द्वारा किया गया। इस दौरान प्रियांशी जोशी, नेहा बेलवाल, साक्षी बेलवाल, कंचन रावत, छाया सिंह, मन्तसा, दीप्ति शर्मा, रिया काण्डपाल, गौरव कपिल, वैशाली पन्त, अशोक कुमार, सुरभि अग्रवाल, सूरज बिष्ट, कौशल सुयाल, सहित तमाम अतिथि व छात्र/छात्राए उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440