समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में चल रही सियासी हलचलों पर विराम लगाते हुए बीजेपी आलाकमान की तरफ से उत्तराखंड की कमान मिलने के बाद अब तीरथ सिंह रावत ने आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का अभार प्रकट करते हैं। रावत ने कहा कि उनका अब पूरा ध्यान राज्य की जनता के लिए दिन रात काम करना और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा।
तीरथ सिंह यादव के सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी।
चुनाव जीतना होगा चुनौती
तीरथ सिंह रावत के सामने कई चुनौतियां भी होंगी, जिनको पार पाना इतना आसान नहीं होगा। सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती उपचुनाव जीत कर विधानसभा का सदस्य बनना होगी। इसके बाद ही वे सीएम की कुर्सी पर बरकरार रह सकते हैं। माना जा रहा है कि वे सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
पार्टी की अंदरूनी कलह खत्म करना
तीरथ सिंह के सामने एक बड़ी समस्या राज्य में पार्टी को संगठित रखना भी होगी, जिस तरह से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दिया उससे पार्टी में खेमेबंदी हो सकती है। ऐसे में चुनावों से पहले इस तरह की खेमेबंदी को रोकना भी बड़ी चुनौती साबित होगी। वहीं तीरथ सिंह के लिए काम करने को एक साल का ही समय बाकर है। उसमें भी किसी फैसले के लिए उनके पास महत 8 से 10 महीने का ही समय रहेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


