श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २६ गते शुक्रवार चान्द्रेण मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि सूर्योदय ६/३८ बजे सूर्यास्त ५/१६ बजे राहु काल १०/३० से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ तक
राशि फल
मेष राशि रुका हुआ कार्य पूर्ण करने का अनुकूल समय है, भगवान श्रीगणेश जी का स्मरण करते हुए कार्य करें सारे कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ व मान सम्मान की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा।
वृष राशि रोजगार व व्यापार से सम्बंधित कार्य पूर्ण होंगे। व्यर्थ व्यय की स्थिति बन सकती है। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अपने इष्ट देव का स्मरण करें कार्य सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि व्यापार व रोजगार में आज़ अचानक लाभ होगा। सन्तान पक्ष से विशेष खुशियां मिलेगी। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। व्यर्थ भ्रमण से बचें। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में बदलाव की सम्भावनाऐं बन सकती हैं। मां भगवती दुर्गा जी की आराधना करें सारी बाधाए दूर होगी।
सिंह राशि स्वास्थ्य शिथिल रहेगा अपने कार्यो के प्रति सजग रहें। सफलता मिलेगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें । रोजगार सम्बन्धी चिन्ता रहेगी मानसिक तनाव रहेगा। भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
कन्या राशि आज़ दिन रोजगार व व्यवसाय के लिए अनुकूल है कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। अपने इष्ट देव का आराधना करें सफलता अवश्य मिलेगी।
तुला राशि सोच विचार कर ही कार्य का आरंभ करें जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। राजनीति में उतार चढाव की सम्भावनाऐं बन सकती है। भगवान आशुतोष शिव का स्मरण करते रहे अनुकूलता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक धन लाभ होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। श्री गणेश जी का स्मरण करें कार्य पूर्ण होंगे। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। हनुमान जी का स्मरण करें कार्य सिद्ध होंगे।
मकर राशि मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है ।मान सम्मान में वृद्धि होगी नये मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कुम्भ राशि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का अनुकूल समय है। तन्मयता व धैर्य पूर्वक कार्य करें आपके काम आज अवश्य पूर्ण होंगे। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धनप्राप्ति का योग बन रहा है। भगवान आशुतोष शिव का स्मरण करें।
मीन राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन अचानक धन व्यय का योग बन सकता है। पारिवारिक चिन्ता बढ़ सकती हैं। मां भगवती गिरिजा का स्मरण करें आपकी सारी बाधाए दूर होगी।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2025/02/Ad-DPS.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440