आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क।
आज 29 जुलाई 2026, बुधवार को श्रावण मास की गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। सनातन वैदिक परंपरा में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

आज का पंचांग
दिनांक: 29 जुलाई 2026, बुधवार

विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: वर्षा
सूर्य राशि: कर्क
सौर तिथि: कर्क 14 गते
चंद्र मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: पूर्णिमा
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
सूर्योदय: प्रातः 5:36 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:04 बजे
राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
आज का विशेष पर्व

व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) व्रत एवं पूजन।

गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरु, आचार्य और मार्गदर्शकों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने की प्रेरणा देती है। शास्त्रों में कहा गया है—

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।।

समाचार सच परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज का राशिफल
♈ मेष

धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
♉ वृषभ
रोजगार के क्षेत्र में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी तथा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी तथा संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   बारिश का ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, चारधाम यात्रा पर लगी दो दिन की रोक

♋ कर्क
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह
विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति संभव है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में परिवर्तन संभव है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी संबंधी चिंता बनी रह सकती है। अनावश्यक तनाव से बचें।

♎ तुला
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उतार-चढ़ाव का समय रह सकता है।
♏ वृश्चिक
संकल्पित कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और खर्च भी हो सकता है। अचानक यात्रा के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विशेष लाभ मिलने के योग हैं। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन

♑ मकर
मानसिक तनाव बना रह सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और कोई विशेष लाभ मिलने की संभावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं।
♒ कुम्भ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा तथा मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन
अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।

आज का संदेश
गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें यह सिखाता है कि जीवन में ज्ञान, संस्कार और सही मार्गदर्शन का सबसे बड़ा स्रोत गुरु होते हैं। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अज्ञान के अंधकार से निकालकर सत्य और सफलता का मार्ग भी दिखाते हैं।
आज के दिन अपने गुरु, माता-पिता, शिक्षकों और उन सभी व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें, जिन्होंने आपके जीवन को सही दिशा देने में योगदान दिया है। विनम्रता, सेवा, सदाचार और सत्कर्म का संकल्प लें, क्योंकि सच्चा ज्ञान वही है जो जीवन को श्रेष्ठ बनाए।
“गुरु का सम्मान, ज्ञान का सम्मान है; और ज्ञान का सम्मान, जीवन को महान बनाता है।”
आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440