किसी भी समस्या को टोल फ्री नम्बर 1077 और पुलिस कन्ट्रोल रूम 112 में करें सूचित

खबर शेयर करें

डीएम का आदेश: जनपद वासी बनाये सोशल डिस्टेंस

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि 23 मार्च से लाकडाउन जारी है सभी जनपद वासी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के आदेश का अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचना दे पुलिस कन्ट्रोल रूम का नम्बर 112 में सूचित करें।

उन्होंने लोगों से का आहवान करते हुए कहा कि जनपद में राशन, दूध, फल, सब्जी आदि अपने घरों के पास वाले मोहल्लों की दुकानों से ही यथासम्भव खरीदें और खरीदने के लिए पैदल ही जांए तो बेहतर होगा। डीएम ने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद घूमते पाये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा 271 के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी रोजमर्रा के सामान आपके नजदीकी स्टोर पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण की इस समस्या में प्रशासन का सहयोग करें तथा जारी की गई एडवाइजरी का अनुपालन भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440