कारोबार ना खोले जाने को लेकर व्यापारी नाराज, फल-सब्जी बेचकर सरकार को करवाया हालात से रूबरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कारोबार ना खोले जाने को लेकर व्यापारी राज्य सरकार से के प्रति नाराज है। बुधवार को देवभूमि व्यापार मंडल युवा मंडल इकाई के बैनर तले आक्रोशित व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर फल-सब्जी का कारोबार कर अपनी हालात से सरकार को रूबरू करवाया। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र ही ऐसे व्यापारियों के हितों को ध्यान रखते हुए कोई ठोस कदम उठायें।
ज्ञात हो कि देवभूमि व्यापार मण्डल के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों ने बीते दिवस भीख मांगी और भीख से एकत्र पैसे से युवा मंडल इकाई द्वारा सब्जी और फल खरीद कर एसडीएम कार्यालय के सामने सब्जी फल का ठेला लगाया और सरकार को अपने हालातों से रूबरू कराया।
इस दौरान कुमाऊं मंडल युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता का कहना था कि इस कोविड-19 के दौरान कारोबार बंद होने के कारण बैंक की किस्त, कर्मचारियों की तनख्वाह, स्कूल फीस, बिजली व पानी का बिल सहित अन्य खर्चों का दबाव व्यापारियों के समक्ष नजर आने लगा है। वहीं सरकार व्यापारियों की इस समस्याओं को देखकर भी मूकदर्शक बना हुआ है। अगर शीघ्र ही व्यापार नहीं खोला गया तो ऐसे हालात हर व्यापारी के हो जायेंगे। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा फल सब्जी बेचने वालों में संगठन के जिला युवा संरक्षक हेमंत साहू, भूपेश बिष्ट, विजय नारायण त्रिपाठी, उदय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित साहू, युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महानगर युवा महामंत्री जतिन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, अनमोल, वैभव गुप्ता आदि व्यापारीगण शामिल रहे। इधर युवा व्यापारियों द्वारा सब्जी फल बेचने को समर्थन देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440