फूड विक्रेताओं से जुड़े व्यापारियों की खैर नहीं, रजिस्ट्रेशन न होने पर होगी कार्रवाई

खबर शेयर करें

एडीएम ने दिये समय-समय पर खाद्य सामग्री की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। जिले में अब फूड विक्रेताओं से जुड़े व्यापारियों के खैर नहीं हैं। क्योंकि अगर बिना रजिस्ट्रेशन के खाद्य सामग्री की बिक्री गयी तो उन पर कार्रवाई की जायेगी। गुरूवार को जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता मे हल्द्वानी डीएम कैम्प कार्यालय मे सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में एडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह को फूड विक्रेताओं से जुड़े व्यापारियों का समय-समय पर रजिस्ट्रेशन एवं खाद्य सामग्री की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट्स, ढाबा एवं फूड वैन के संचालकों को फूड से संबंधित प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करें ताकि फूड सामग्री में गुणवत्ता बने रहे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, एसपी सिटी हरबंस सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, महाप्रबंधक उद्योग सुनील कुमार के साथ व्यापारी प्रमोद गोल्डी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440