प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के व्यापारियों ने दी गिरफ्तारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल में लगे कोविड कर्फ्यू में व्यापारियों को छूट न मिलने की मांग को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब जब सरकार व्यापार नही करने देना चाह रही है तो हमें गिरफ्तार कर जेल में डाल दो क्योंकि घर तो जा नहीं सकते, जब कारोबार ही नहीं चलेगा तो घर की जरूरतें वा अन्य खर्चे कैसे पूरे करेंगे। उनका कहना था कि जब पड़ोसी राज्यों में कारोबार खोला जा रहा है तो उत्तराखंड में ऐसी कौन सी मजबूरी सरकार को विवश कर रही है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है और ताना शाही रवैया इख्तियार कर रही है जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   इन दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सावधानी की सलाह

गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, ममता बिष्ट, विनीता शर्मा, सुरभि महरोत्रा, गीता बिष्ट, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रताप जोशी, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा, युवा जिला महामंत्री परमजीत सिंह पम्मा, संदीप गुप्ता, नदीम खान, लाला जायसवाल, सूरज लाम्बा, अशोक सिंधी, कौशलेंद्र भट्ट, नीरज गुप्ता, संदीप सक्सेना, विपिन साहू सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   लकड़ी के चकला-बेलन में गंदगी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है, तो इसे साफ करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीके
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440