समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल की चेन को तोड़ने के लिये लगाये कोविड कर्फ्यू में ढील के दौरान छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों को छूट ना मिलने के चलते प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला ईकाइ के पदाधिकारियों ने श्री राम मंदिर में श्री हनुमान जी की शरण में जाकर कोरोना से मुक्ति और सरकार की शुद्धि-बुद्धि को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मण्डल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि अगली कड़ी में मण्डल अपना विरोध 3 जून को बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन के माध्यम से करेगी।
गुप्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा व्यापार बंद कर कोरोना को भगाने का असफल प्रयास किया जा रहा है जबकि केवल एक दो दिन व चंद घंटों के लिए राशन सब्जी की दुकान को खुलवा कर कोरोना को दावत दी जा रही है जबकि सरकार को व्यापारी प्रतिनिधियों से वार्ता कर सम्पूर्ण बाजार रोस्टर प्रणाली के तहत खुलवाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री हर्ष वर्धन पांडे, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, गीता बिष्ट, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, पवन वर्मा, कौशलेन्द्र भट्ट, संदीप गुप्ता सहित आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












