ई रिक्शा चालकों की अराजकता के खिलाफ व्यापारियों ने किया थानाध्यक्ष का घेराव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई ने ई-रिक्शा संचालकों पर अराजकता का आरोप लगाया है। इसे लेकर व्यापारियों मुखानी थानाध्यक्ष का घेराव कर कार्यवाही की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

व्यापारियों ने एसओ सुशील कुमार को बताया कि मुखानी चौराहे पर सवारियां भरने के नाम पर ई-रिक्शा संचालक अराजकता फैला रहे हैं। महिलाओं पर फब्तियां कसी जा रही हैं। इतना ही नहीं सड़क पार करने वाले लोगों के आगे ई-रिक्शा रोक दिये जा रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। विरोध करने पर व्यापारियों के साथ गाली गलौज व अभद्रता की जाती है। साथ ही एक व्यापारी के खिलाफ अकारण मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। उनका कहना था कि नियम के तहत मुखानी चौराहे से 200 मीटर की परिधि तक ऑटो व ई-रिक्शा खड़े करने पर पूर्ण प्रतिबंध है, बावजूद इसके चौराहे पर मुख्य मार्ग में ही ऑटो व ई-रिक्शा खड़े हो रहे हैं। लेकिन इन पर अंकुश लगाने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। उन्होंने एसओ से ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की है। ऐसा न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री नवनीत राणा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, युवा महानगर अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा, संदीप गुप्ता, उमेश कश्यप, साहिल चौहान, अतुल प्रताप, भावेश कांडपाल, अशोक सिंह, धीरज आदि व्यापारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440