अवैध रूप से कच्ची शराब बेचते तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसे आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। लामाचौड़ चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान पीपल पड़ाव के पास संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके थैले से 65 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम सावन पुत्र जीत पाल निवासी अर्जुनपुर थाना रूद्रपुर बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चाफी–पदमपुरी मार्ग की सुस्ती पर मंत्री कैड़ा सख्त, बोले- काम में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440