समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार सात लोगों में से दो लोग बाहर छिटककर हल्के रूप से घायल हुए, जबकि अंदर फंसे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोटियाल से लगभग एक किलोमीटर आगे सड़क की खराब स्थिति के कारण सामने से आ रही बस को पास देने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट भेजा।
गंभीर रूप से घायल पांचों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रामनगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घायलों के नाम-
वाहन चालक साकम सिंह (35 वर्ष) निवासी सराईखेत,
राजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर,
सुभाष (19 वर्ष) निवासी नेपाल,
चंद्रसेन सैनी (41 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर
विजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर शामिल हैं.



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



