चमोली में दर्दनाक हादसा, नदी पार करते मां-बेटा बहे

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां देवाल ब्लॉक की रामपुर तोर्ती गांव की एक महिला एवं उसका बेटा पिंडर नदी में बह गए हैं। महिला का शव तो ग्रामीणों ने निकाल लिया है, जबकि किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवाल ब्लॉक मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर देवाल के हरमल गांव के पास ग्रामीणों के द्वारा पिंडर नदी को आर-पार करने के लिए लकड़ी का पुल बनाया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रामपुर गांव की हेमा देवी (38) पत्नी प्रतापराम अपने बेटे प्रवीण कुमार (15) के साथ अपने मायके किलपारा से ससुराल रामपुर जा रही थी तभी पिंडर नदी पर बनी पुलिया से गुजरते समय पांव फिसलने से दोनों नदी में बह गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी! 70 MM तक बारिश का अलर्ट, 43 सड़कें पहले से बंद… पहाड़ जाने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

कुछ दूरी पर रामपुर गांव के पास हेमा देवी नदी किनारे पत्थरों के बीच फंस गई। आसपास के लोग यह देख बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने हेमा देवी को पत्थरों के बीच से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जबकि उसके बेटे का पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर से सीधे नांदेड़ साहिब जाएगी ट्रेन, उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात; श्रद्धालुओं का सफर हुआ आसान

घटना की सूचना गांव वालों ने प्रशासन को दे दी। नलधूरा के राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया की तहसील एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई हैं। रात अधिक होने, सुयालकोट में सड़क ठीक नही होने एवं सड़क से करीब 8 किमी से अधिक दूरी पर घटनास्थल होने के कारण सुबह टीमें घटनास्थल के लिए रवाना होगी। बताया जा रहा है कि महिला का मायका बागेश्वर जिले के किलपारा गांव में हैं। वें पिछले दिनों अपने मायका रामपुर अपने बेटे को लेकर पूजा के लिए मायके गई थी

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440